गाजियाबाद (युग करवट)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जिले में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एडीएम एफआर अंजनी कुमार ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कैंप के दौरान सम्बंधित क्षेत्र के बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बीएलओं के पास पर्याप्त मात्रा में फार्म-6, दस अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली की सूची उपलब्ध होगा। हर मतदान केन्द्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता दी जाएगी। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन कैंंपों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षण भी किया जाएगा।