गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने इेबोनी ग्रीन सारे होम्स में नवंबर में प्रस्तावित अपार्टमेट ओनर्स एसोसिएशन के चुनावों को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने ज्ञापन में कहा कि एसोसिएशन के चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी-नियमानुसार कराएं जाएं। मतदाता सूची का वेरीफिकेशन कराया जाए। ताकि मतदान में इसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।