नोएडा (युग करवट)। दो लोगों को साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर 36 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि कौशल किशोर सक्सेना सेक्टर 75 की एक सोसाइटी में रहते हैं। कुछ बदमाशों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के नाम पर उनसे विभिन्न बार में अपने 10 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। स्वाति सिंह निवासी सेक्टर 120 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा इन्वेस्ट करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया। साइबर अपराधियों ने उनसे 26 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिये।