ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी गई। यहां एक गोष्ठी का आयेाजन भी किया गया। इस अवसर पर जगबीर नंबरदार और अनूप तिवारी ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी चिंतक थे, जिन्होंने जातिवाद, पूंजीवाद और गरीब जनता के प्रति हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। सपा कार्यकर्ताओं को लोहिया जी के पदचिह्नों पर चलते हुए उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर कपिल ननका, अजय चौधरी एडवोकेट, अकबर खान, विपिन नागर, वकील सिद्दकी, सुमित बिशनुली, केशव पण्डित, रजनीश रौसा,संजय खान, गजेंद्र यादव, राजेश नागर, बालेश्वर बाल्मीकि, सलीम मेंबर, इंसाद ननका, शकील, राहुल नंबरदार, मनोज भाटी सहित मौजूद रहे।