नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में घंटाघर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ शामिल हुए। सुबह करीब नौ बजकर 57 मिनट पर केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों से भेंट करने के उपरांत वह मंच पर पहुंचे। जहां उनका भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, राष्टï्रीय कार्यकारिणी मंत्री व सांसद संगीता यादव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप मौजूद रहे। इससे पूर्व स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण का लाइव प्रसारण देखा गया। पीएम के भाषण के उपरांत केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति का सही अर्थ समझाया है। राजनीति का मतबल सरकार बनाना नहीं है, बल्कि जनसेवा करना है, देश बनाना है। सही मायनों में अब लोगों को समझ में आया है कि राजनीति करना किसी कहते हैं। 2014 से पहले लोग राजनीति का अर्थ भाव ही सिर्फ सरकार बनाना जानते थे। लेकिन पीएम मोदी ने लोगों को जीजान लगाकर समझाया कि सही अर्थो में राजनीति का भाव क्या है। रक्षामंत्री ने कहा कि हमारे पीएम मोदी ने पिछले 25 सालों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए जो जनसेवा की है, कोई मां का लाल आज तक उन पर, उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता, उन पर उगुंली नहीं उठा सकता है। मोदी का ही प्रयास था कि देश की जीडीपी जो 2014 से पहले दुनिया में 12वें नम्बर पर थी, आज वह दुनिया के टॉप पांचवे देशों में शामिल है और आने वाले समय में हम यह विश्वास दिलाते हैं कि यह देश की अर्थवस्था दुनिया के पहले नम्बर पर पहुंच जाएं। दुनिया पर जब आर्थिक संकट आया था, तब भी देश की अर्थवस्था 4.10 फीसदी के अनुपात में बढ़ रही थी। पीएम मोदी और भाजपा और एनडीए का लक्ष्य है कि 2047 तक देश को विकसित भारत बना दें। ईश्वर हमारे पीएम मोदी को दीर्घायु करें, उन्हें लम्बे समय तक पीएम बनाए रखें ताकि देश दुनिया में सबसे अव्वल बन सके।
रक्षामंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में ऐसे बहुत से प्रावधान और नियम थे, जिनकी जरूरत नहीं थी, विशेषकर छात्रों के सार्टिफिकेट के सत्यापन का मामला हो या फिर ग्रुप बी और सी की नौकरी हो। पहले ट्रेन या मेट्रो में बीडी सिगरेट पीने पर आपराधिक मामला बनता था, लेकिन अब सिविल पेनल्टी है, आपराधिक नहीं होती। चालीस हजार से अधिक बेवजह के नियमों को खत्म करने या बदलाव करने का काम किया है। इस दौरान रक्षामंत्री ने स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां बच्चे बहुत हैं जिनमें से बहुत से 2014 में पैदा भी नहीं हुए होंगे, या नवजात होंगे, लेकिन उनके पहले वाले जानते हैं कि अधिकारियों और एमपी, एमएलए के यहां लाइन लगानी पड़ती थी, जिसे हमारी सरकार ने समाप्त किया है।
रक्षामंत्री ने कहा कि गुमराह करने वाले बहुत लोग मिलेंगे, लेकिन आज की जनता लोकतंत्र की कीमत पहचनती है, इसलिए समझदार हो गई है। कार्यक्रम में पहली पंक्ति में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, सांसद संगीता यादव, राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, प्रभारी मंत्री संजीव सिक्का, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुजर्र, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक डॉ.मंजू सिवाव, एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल, क्षेत्रीय मंत्री मानसिंह गोस्वामी, भाजपा नेता अशोक मोंगा, पूर्व मेयर अशु वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा महामंत्री पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।