गाजियाबाद (युग करवट)। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के मौहल्ला सेन विहार में रहने वाले उमेश नामक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिये। पुलिस के मुताबिक उसके भाई पुष्पनेस नेबताया है कि उसके भाई उमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।