गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली एनसीआर में लूट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान एसएचओ कविनगर अनुराग शर्मा की टीम ने एक शातिर स्नेचर के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। बदमाश के पास से कुछ दिन पूर्व गोविंदपुरम में रहने वाली महिला से छीेने गये मंगलसूत्र को गलाकर बनाई गई सोने की टिक्की, तमंचा, कारतूस व स्कूटी बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी कविनगर आईपीएस अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि जब एसएचओ अनुराग शर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे उसी समय बदमाश ने फायरिंग करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम इमरान मंसूरी उर्फ मख्खी निवासी लोहियानगर आदर्शनगर दिल्ली बताया। साथ ही कई वारदतों को अंजाम देना स्वीकार किया।