गाजियाबाद (युग करवट)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांगे्रस अपने को मजबूत करने में लगी हुई है। अभी हाल ही में चंद्रशेखर रावण की पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद अमीरआलम खां एवं उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश अली अब कांगे्रस में शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार उनकी ज्वाइनिंग बहुत जल्द होने वाली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांगे्रस को और मजबूत करने के लिए और कुनबा बढ़ाने के लिए कांगे्रस के बड़े नेता प्रयासरत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के भी एक बड़े नेता के पुत्र जो बसपा में मंत्री भी रहे हैं और उनका क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है वो भी अब कांगे्रस में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मुलाकात सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद से हो चुकी है। हालांकि अभी तक उन्हें टिकट का आश्वासन नहीं दिया गया है। लेकिन उनके पेरोकार मजबूत हैं।