गाजियाबाद (युग करवट)। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को लेकर कांगे्रस काफी गंभीर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इमरान मसूद की मजबूत पकड़ है। सहारनपुर की सभी सीटों पर इमरान मसूद के बिना चुनाव जीतना आसान नहीं है। वो जमीनी नेता हैं और एक लंबे समय से जनता के बीच हैं। सभी धर्म और समाज के लोग इमरान मसूद को चाहते हैं। कांगे्रस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के वे भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। २०२४ के लोकसभा चुनाव में इमरान मसूद ने सीट जीतकर एक बड़ा संदेश दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। चर्चा है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है हालांकि ये चर्चाएं काफी समय से चल रही है लेकिन अब कुछ दिनों से ये चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। वहीं इमरान मसूद जिस तरह सपा के प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बयानबाजी कर रहे हैँ उसको लेकर भी यही चर्चा है कि जुबान उनकी और शब्द हाईकमान के हैं।