गाजियाबाद (युग करवट)। हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने के विरोध में आज गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 22 जिलों और तहसील में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने हड़ताल के चलते काम नहीं किया। इतना ही नहीं अब अधिवक्ता प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। बता दें कि सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था बताया गया कि मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को बेंच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी थी और कहा कि सरकार हाईकोर्ट बेंच नहीं दे सकती, जिसे लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
इसको लेकर मंगलवार को मेरठ में अधिवक्ताओं की बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया इसके बाद आज कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने हड़ताल करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। हड़ताल के चलते वादकारियों को आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।