गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बागपत से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे चौधरी रामवीर सिंह के गाजियाबाद स्थित राजनगर आवास पर पहुंचे। चौधरी रामवीर सिंह कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक हैं और समाजसेवी भी हैं। इस दौरान उनके आवास पर शहर के उद्यमी, व्यापारी मौजूद रहे। उपुमख्यमंत्री ने मौजूद उद्यमियों व व्यापारियों से वार्ता भी की। इस अवसर पर समाजसेवी सुधन रावत, क्षेत्रीय पार्षद प्रवीण चौधरी, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा मौजूद रहे।