गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत की टीम ने अंतर्राज्जीय स्तर पर ऑन डिमांड लग्जरी कार चुराने वाले गैंग के कई वाहनचोरों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पकड़े गये वाहचोरों के पास से विभिन्न स्थानों से चुराई गई आधा दर्जन कार व अन्य सामा बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच की पकड़ में आये वाहन चोरों के गैंग के सदस्यों के नाम राजकुमार, छोटू, गुडï्डू व आशु हैं। क्राइम ब्रांच इसी गैंग के दो वाहन चोरों को पहले ही कई वाहनों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस गैंग का नेटवर्क जहां कई राज्यों में पैला हुआ था वहीं इसगिरोह के सदस्यों के काम भी बटे हुए थे। यह गैंग डिमांड मिलने केबाद बताई गई कार अथवा वाहन को चुराने में तनिक देरी भी नहीं लगाता है। यह गिरोह अबतक विभिन्न राज्यों में वाहन चोरी का अद्र्घशतक भी लगा चुका है।