गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर सुनीता दयाल द्वारा नगर निगम की जमीन खाली कराने की कार्रवाई जारी है। आज सुबह महापौर लाव लश्कर के साथ कैला भट्टा पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यहां नगर निगम की खसरा नंबर 92 पर कब्जा करके दुकानें बना लीं गईं थीं। इस पर नौ जुलाई को नाटिस भी जारी किया था। मगर कब्जा करने वाले ने नगर निगम की जमीन नहीं छोड़ी। इसीलिये आज नगर निगम ने दुकानों पर अपना ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया है।