तावड़े की यूपी में आमद से हडक़ंप
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिल्ली की ओर से तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं। अब हटे, तब हटे, इस तरह की बातें पिछले दो साल से चर्चाओं में हैं लेकिन दिल्ली वालों के अंदर इतनी क्षमता नहीं है कि शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे सिंधिया की तरह योगी आदित्यनाथ से पंगा ले लें। क्योंकि आज योगी आदित्यनाथ का अपना एक बड़ा कद बन चुका हैं यही कारण है कि इस बढ़े हुए कद से दिल्ली वालें परेशान हैं। सामने आकर कोई भी उनसे पंगा लेने के मूड में नहीं है लेकिन समय-समय पर अंदरखाने जरूर उनकी घेराबंदी चलती रहती है। यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रिजेश पाठक दिल्ली के इशारे पर योगी जी को समय-समय पर घेरते रहते हैं। लेकिन घेराबंदी के अलावा वो कुछ नहीं कर पाये। यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना हर वर्ग करता है। यूपी में २०२७ में किस तरह से फिर जीत दर्ज की जाए और इसका श्रेय सीधा दिल्ली को जाए इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े बिहार चुनाव के बाद पूरी तरह से फुल फोम में हैं। इतना ही नहीं विनोद तावड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद भरोसमंद लोगों में हैं और यूपी की जिम्मेदारी बहुत ही सोच-समझकर उनको दी गई है। विनोद तावड़े के बारे में बताया जाता है कि वो केवल और केवल अपनी रिपोर्ट सीधी प्रधानमंत्री को ही देते हैं और इसके अलावा वो कहीं बीच में किसी का हस्तक्षेप भी नहीं चाहते। यूपी के प्रभारी बनने के बाद जो लोग अपनी-अपनी गोटियां फिट कर रहे थे वो बहुत परेशान हैं। विनोद तावड़े ने एक्स पर धन्यवाद भी सीधा प्रधानमंत्री को ही दिया है। उन्होंने लिखा है कि संगठन बढ़े चलो विकसित भारत गढ़े चलो। उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे पुन: राष्टï्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। राष्टï्रीय कार्यकारिणी में नवदायित्व प्राप्त राष्टï्रीय उपाध्यक्ष राष्टï्रीय मंत्री राष्टï्रीय महामंत्री एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। डॉ. श्यामाजी मुखर्जी के राष्टï्र प्रथम एवं राष्टï्रीय एकता, अखंडता के संकल्प तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंतोदय के विचारों से प्रेरणा लेते हुए मानवीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं माननीय राष्टï्रीय अध्यक्ष जी की नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्टïा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस एक्स पर लिखे गये शब्दों पर ध्यान दे तो केवल और केवल मोदी जी को ही उन्होंने संबोधित किया है।