गाजियाबाद (युग करवट)। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी अधिवक्ता तिरंगा कार रैली का आयोजन 15 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे से कचहरी गेट से किया जा रहा है। रैली के शुभारंभ के लिए बार अध्यक्ष एसोसिएशन के ब्रह्मदेव त्यागी, सचिव वरुण त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम त्यागी, विकास वशिष्ठ, विष्णु कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर त्यागी, किरण शर्मा आदि ने जनपद न्यायाधीश, पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी को आमंत्रित किया है। अधिवक्ता विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले भी अधिकारी रैली का शुभारंभ करते आये हैं। भारतवर्ष की स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के गौरवशाली अवसर पर वीर शहीदों की याद में रैली कचहरी गेट से शुरू होकर हापुड़ चुंगी चौराहा, पुराना बस अड्डा, फ्लाईओवर से होते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर तिराहा, घंटाघर, चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड, कालका गढ़ी चौक, पुराना बस अड्डा, जीडीए के सामने मुख्य मार्ग हापुड़-दिल्ली रोड से होते हुए वाल्मीकि पार्क के बराबर से शहीद स्थल नवयुग मार्केट पर सम्पन्न होगी, जहां समस्त अधिवक्ता शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पांचवी तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रहमदेव त्यागी ने कहा कि बड़ी संख्या में अधिवक्ता बाइक पर तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे है। यह बार एसोसिएशन की तरफ से पांचवी अधिवक्ता तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में 2000 अधिवक्ता रहेंगे महाराणा प्रताप, चंद्रशेखर, आजाद भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई और भारत माता की झांकी भी यात्रा में शामिल होंगी।