नई दिल्ली (युग करवट)। एनडीए के सांसदों की मंगल बैठक वंदे मातरम नारे के साथ शुरू हुई।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और एनडीए के अन्य नेता तिरंगा लहराते नजर आए। उधर, संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर एनडीए के सांसदों ने प्रदर्शन किया। संसद पुस्तकालय में आयोजित मंगल मिलन बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए।