गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ शिविर लगाने को लेकर संवालक व पुलिस के बीव विवाद हो गया था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद जहां स्थानीय पार्षद रवि भाटी मौके पर पहुंच गये वहीं एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह भी वहां पर आ गये। उसके बाद श्री सिंह ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए विवाद को बढऩे से बचा लिया। इस बारे में श्री सिंह ने बताया कि जहां पर कांवड़ शिविर लगाया जा रहा था वहां पर कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हो रहा था। इसे देखकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से संचालक से शिविर को थोडा पीछे करने के लिये कहा तो विवाद हो गया। श्री सिंह ने बताया कि उनके व पार्षद के समझाने पर मामला सुलझ गया।