गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने कांवड़ा मार्गो पर पैदल भ्रमण करते हुए दिल्ली सीमा पर कांवड़ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों स्टेट पुलिस के अधिकारियों में कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिये उचित समन्वय, सामंजस्य एवं सहयोग रखने की बात हुई। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने अधिनस्थ अधिकारियों को कांवडिय़ों को संपूर्ण सुरक्षा, सुविधा एवं सहयोग देने के निर्देश दिये। साथ ही ट्रैफिक को भी बाधारहित रखने की बात श्री जायसवाल ने कही।