लखनऊ (युग करवट)। बहुजन समाज पार्टी वर्ष 2027 के विधान सभा चुनावों की तैयारी में जोरदार ढंग से जुट गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लखनऊ प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार चुनाव पर मंथन कर रही थीं और अब उसको धरातल पर उतारा जा रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा नई रणनीति पर काम कर रही है। जिलों में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ आकाश की सभाएं कराने और पूरे प्रदेश को मथने की तैयारी बसपा कर रही है। पार्टी प्रभारी के रूप में आकाश जिलों में आयोजित सभाओं में विधान सभा प्रत्याशी की घोषणा करेंगे।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अब अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को मैदान में उतारने जा रही है।
पार्टी के राष्टï्रीय संयोजक आकाश आनंद दस अगस्त को हाथरस की सादाबाद विधान सभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के नाम को बतौर प्रभारी घोषणा करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।