गाजियाबाद (युग करवट)। सिहानीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ रोड पर स्थित टोयोटा कट के पास हुए हादसे के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बुलेट बाईक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सिहानीगेट राजकुमार गिरी तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को जहां मृत घोषित कर लिया वहीं उसके साथी को उपचार के लिये भर्ती कर लिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान जिय युवक की मौत हुई उसका नाम अवी भारद्वाज पुत्र विशाल भारद्वाज निवासी एयरपोर्ट कॉलोनी परतापुर मेरठ था। जबकि घायल युपक का नाम रोहन कुमार त्यागी पुत्र सुभाष त्यागी निवासी डूंडाहेड़ा खेकड़ा बागपत हैं। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ कि जब ये दोनों युवक बाईक से आ रहे थे। बुलेट बाईक में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। इसके अलावा विजयनगर, भोजपुर व ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्रों में हुए चार हादसों में एक महिला समेत आधा दर्जन से लोग घायल हो गये।