गाजियाबाद (युग करवट)। किसानों के दिल्ली कूच करने की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये दिल्ली से सटी गाजियाबाद की सीमा पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार एसीपी अंकुर विहार अमरदीप कुमार मौर्य की अगुवाई में एसओ लोनी बॉर्डर मुकेश सोलंकी बॉर्डर पर भारी पुलिसबल के साथ सुबह से ही चेकिंग करने लगे थे। इसके अलावा यूपी गेट पर एसीपी सूर्यबली मौर्य की अगुवाई में एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा व एसएचओ खोड़ा नरेश कुमार शर्मा भी फोर्स के साथ हर गतिविधि पर पैनी नजगर गड़ाये हुए दिखाई दिये।