मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण 53 ट्रेनें प्रभावित रहीं। जिसमें 64437 गाजियाबाद-दिल्ली, 64402 दिल्ली-साहिबाबाद, 64411 साहिबाबाद-दिल्ली, 64408 दिल्ली-गाजियाबाद, 64423 गाजियाबाद-नईदिल्ली, 64430 नईदिल्ली-गाजियाबाद, 64425 गाजियाबाद-नईदिल्ली, 64432 नईदिल्ली-गाजियाबाद,64417 गाजियाबाद-दिल्ली, 64439 गाजियाबाद-दिल्ली, 64401 गाजियाबाद-दिल्ली,64434 दिल्ली-गाजियाबाद, 64031 गाजियाबाद-साहिबाबाद को निरस्त किया गया है। इसके अलावा 64104 नईदिल्ली-डीकेडीई, 64112 एसएसबी-डीकेडीई, 64152 दिल्ली-अलीगढ़ जक्शन, 64053 पलवल-गाजियाबाद,54474 सहारनपुर गाजियाबाद को अंाशिक रूप से निरस्त किया गया है। रेलवे ने 24 ट्रेनों को डायवर्ट करते हुए दिल्ली वाया नईदिल्ली भेजा गया है। वहीं 8 ट्रेनों को आनंद विहार, मुरादाबाद और एनसीआर के स्टेशनों पर रोका गया है।