गाजियाबाद (युग करवट)। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने धौलाना के ग्राम मोहद्दीनपुर ढवारसी में 9 जुलाई को हुई 6 वर्षीय मासूम मोहम्मद साद, पुत्र सदाव अली, की दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रजापुर के अध्यक्ष शिवदत्त अधाना, राशिद ठेकेदार तथा बॉबी चौधरी भी उपस्थित रहे।
पीडि़त परिवार एवं ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बताया कि गांव से लाखन गांव की ओर जाने वाले नाले की लंबे समय से सिंचाई विभाग द्वारा सफाई नहीं कराई गई थी। नाले के अवरुद्ध होने के कारण वर्षा का पानी गांव में भर गया और उसी जलभराव में डूबने से मासूम मोहम्मद साद की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई कराई जाती तो यह हृदयविदारक घटना टाली जा सकती थी। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि जब भी सिंचाई विभाग की इस नाले की देखरेख की जिम्मेदारी है। जहां यह हादसा हुआ लेकिन प्रशासन या नगर निगम की लापरवाही से कोई बड़ी घटना होती है, तो उसे दबाने और लीपापोती करने का प्रयास किया जाता है।