गाजियबाद (युग करवट)। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क की बदहाली को लेकर मेयर सुनीता दयाल ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जबसे नगर निगम ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क यूपीसीडा को हस्तांतरिक किया है तब से पार्क बदहाल है। वहां लाइट नहीं जल रही हैं। सफाई नहीं हो रही है। तथा राष्टï्रीय ध्वज का भी रखरखाव नहीं किया जा रहा है। मेयर ने वहां बनी मजार को हटाने की बात भी लिखी है।
्र