प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली थाना क्षेत्र की नन्दनगरी कॉलोनी में रहने वाले परमजीत सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका महक के उकसाने पर पत्नी रेनू व उसके मायके वालों पर तलवार से हमला बोल दिया। इस घटना के दौरान आरोपित परमजीत सिंह ने पत्नी रेनू पर तलवार से कई वार किये। जिसके चलते रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।