नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक बार फिर रिक्त सम्पत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। यह नीलामी 17 जुलाई को हिन्दी भवन में आयोजित की गई। इसके लिए प्रस्तावित सम्पत्तियों के लिए 13 जुलाई तक आवेदक ऑनलाइन या ऑफ लाइन रजिस्टे्रशन करा सकते हैं। इसके बाद ही आवेदकर नीलामी में भाग ले सकेंगे। इस नीलामी में मधुबन बापूधाम योजना में दो व्यावसायिक भूखण्ड, कोयल एन्क्वेलव योजना में दो प्राइमरी स्कूल भूखण्ड, एक हायर सेकेण्डरी स्कूल भूखण्ड,एक हेल्थ सेन्टर भूखण्ड, अम्बेडर डिस्ट्रिक सेन्टर में नौ व्यासयिक भूखण्ड, यूपी बॉर्डर पॉकेट ए में 4 दुकान भूखण्ड, वैशाली योजना सेक्टर-3 में एक सामुदायिक केन्द्र भूखण्ड, वैशाली सेक्टर-6 में ओल्ड ऐज होम, सामुदायिक भूखण्ड एक,इन्द्रप्रस्थ पॉकेट एच में 3 व्यावसायिक भूखण्ड, कौशाम्बी योजना में एक व्यावसायिक भूखण्ड, इंदिरापुरम अभय खंड में एक व्यावसायिक भूखण्ड,ज्ञानखंड-3 में एक दुकान भूखण्ड, न्यायखंड-1 22 व्यावसायिक भूखण्ड, शक्तिखंड-4 में एक क्योस्क भूखण्ड, इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक ए 19 आवासीय भूखण्ड, दो व्यावसायिक भूखण्ड, ब्लॉक बी में 4 आवासीय भूखण्ड, कर्पूरीपुरम ओल्ड ऐज होम एक, एक होटल भूखण्ड, वैशाली योजना में एक हेल्थ सेन्टर भूखण्ड, कौशाम्बी योजना में प्राइमरी स्कूल भूखण्ड, इंदिरापुरम न्याय खंड में अस्पताल भूखण्ड की नीलामी की जाएगी।