गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने फर्रूखाबाद जिले की कायमगंज तहसील में गिरफ्तार किए गए संगठन के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बेवजह ही उनके किसान नेता को वहां के एसडीएम द्वारा बुलाकर हिरासत में लिया गया। संगठन इस तरह की मनमानी नहीं चलने देगा। किसान नेता ज्ञापन देकर वापस चले गए थे, उसके बाद भी उन्हें बुलवाकर हिरासत में लिया गया। इस दौरान उनके साथ अभ्रदता की गई व अपमानित करने का काम भी किया गया। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोपों को बिना शर्त वापस लेने, जेवर टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा किसान संगठनों पर की टिप्पणी किए जाने पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कमलेश यादव, चन्द्रपाल शर्मा,सतेन्द्र शर्मा, अभिषेक सिंह, अमित, महेन्द्र मिश्रा, राजेश जादौन, सचिन समानिया आदि मौजूद रहे।