गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र की चौकी सिहानी चुंगी के इलाके में स्थित एक मौहल्ले में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक ३० वर्षीय युवक ने जहां अश्लील हरकत की वहीं अबोध के साथ रेप करने का प्रयास भी किया। लेकिन समय रहते इस घटना का पता लगने की वजह से आरोपित अपने कृत्य को पूरा करने में सफल नहीं हो पाया। उधर नन्दग्राम थाने के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने जहां इस मामले की एफआईआर तत्काल दर्ज करा दी वहीं आरोपित युवक को हिरासत में लेने भी उन्होंने देरी नहीं लगाई।