गाजियाबाद (युग करवट)। हापुड़ चुंगी के पास स्थित एक ढाबा अब पुलिस के रडार पर आ गया है इसके संचालक एवं कर्मचारियों के खिलाफ दो अपराधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार दो लड़कियों जो बाद में ट्रांस जेंडर निकली, ने सूचना देते हुए पुलिस को बताया था कि ढाबे के संचालक व उसके सहयोगियों ने जहां उनकी सोने की चेन छीन ली वहीं उनकी इज्जत से भी खिलवाड़ करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके अलावा एक अधिवक्ता ने भी उपरोक्त के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इन दोनों मामलों में ही ढाबे के संचालक एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।