गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए स्पष्टï निर्देश दिए हैं कि अगर बहुममंजिला भवनों या प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में गतिविधियां संचालित पाई गई तो चार विभागों की जिम्मेदारी होगी। इन घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इमारतों के बेसमेंट में चल रही गतिविधियों, अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जिम्मेदारी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग और नगर निगम की होगी। डीएम ने इस दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सयुंक्त रूप से व्यापक अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा मानकों को परखा जाए और नियमविरूद्घ पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं जहां अग्निकांड की सम्भावना हो ताकि समय रहते इस पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान एडिशनल सीपी राज करन नैयर भी मौजूद रहे।