गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर टीम आरएलडी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, वर्तमान एवं पूव्र जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मंडल प्रभारी इंद्रवीर सिंह भाटी आदि ने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि हर बूथ और हर गांव में टीम आरएलडी खड़ी की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने को कहा गया।