गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए का इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष अभियान जारी है। दूसरे दिन भी जीडीए की टीमों ने दर्जनों इमारतों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। इस दौरान कई कोचिंग सेन्टर, प्रतिष्ठानों व बहुमंजिला भवनों में आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं पाए गए। सुबह से ही प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं। कल भी 62 से अधिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में आज भी टीमें अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली टीमों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी हैं। निरीक्षण के दौरान टीमें फायर अलार्म सिस्टम, निकासी द्वार, आपातकालद्वार, अग्निसुरक्षा बचाव के इंतजामों की गहनता से जांच में जुटी है। जिन भवनों के पास फायर एनओसी नहीं है उनको तत्काल प्रभाव से सील किया गया है।