गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ भूमाफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में आज डासना में रफीकाबाद के सामने अध्यात्मिक नगर के पास ढाई सौ बीघा के आसपास सरकारी जमीन पर कब्जा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि के संबंध में उपजिलाधिकारी न्यायालय गाजियाबाद में धारा-145 के अंतर्गत वाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गलत एंट्री कराकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया। आज प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में लेकर वहां पर बोर्ड लगा दिया।