गाजियाबाद (युग करवट)। यूं तो पूरी कमिश्नरेट पुलिस जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर रही लेकिन पिछले कुछ समय से संवेदनशील दायरे में चल रहे खोड़ा थाना क्षेत्र में नमाज भारी पुलिसबल की मौजूदगी में पढ़ी गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये खोड़ा को जहां छावनी में तब्दील कर दिया गया था वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में कई थानों के एसएचओ भारी पुलिसबल व पीएसी की टुकड़ी के साथ हर गतिविधि पर पैनी नजर गड़ाये हुए दिखाई दिये। इस संदर्भ में एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर ने बताया कि पुलिस की अलर्टनैस की वज से जुमे की नमाज पूरे हर्षाल्लास के साथ संपन्न हुई।