गाजियाबाद(युग करवट )। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। देर शाम भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं रामपुर जनपद के प्रभारी राजा वर्मा के निवास पर गाजियाबाद/रामपुर जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह राजनगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान केवल परिवार के सदस्यों के अलावा भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री गौरव चौपड़ा, पंकज भारद्वाज और प्रदीप चौहान मौजूद रहे। बहुत पारिवारिक आगमन था। राजा वर्मा के घर पर चाय के दौरान जब राजा वर्मा ने उन्हें युग करवट की कॉपी दी तो वो हैरान हो गये। कल के कार्यक्रम की कवरेज उसी दिन देखकर वो काफी हैरान थे। प्रभारी मंत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम आज ही अखबार में आ गए, मैंने अपने राजनीतिक कैरियर में इतना तेज अखबार नहीं देखा। यह अपने आप में महत्वपूर्ण भी है और हैरान कर देने वाला भी।