एच, ए, बी, जी, जे, एन,पी,बी अक्षरों के नाम वालों से रहें होशियार
गाजियाबाद (युग करवट)। चुनावी मौसम के बीच भविष्य को लेकर हर राजनेता अपने ज्योतिषाचार्य के सम्पर्क में रहता है। कुछ सोशल मीडिया के लोग भी बड़े नेताओं के भविष्य को लेकर भी कार्यक्रम तैयार करते हैं।
दरअसल, भविष्य को लेकर हर व्यक्ति गंभीर रहता है। अखबारों में टीवी चैनलों पर भी भविष्यवाणी को लेकर लोग उत्सुक रहते हैं। हर जाति के लोग आज उनके जीवन में क्या होगा इसको लेकर सुबह के अखबारों में राशिफल देखते हैं। जाहिर है कि राशिफल भी आज काफी अहमियत रखने लगा है। कुछ लोग तो ऐसे हैं कि राशिफल देखने के बाद ही अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं। कुछ लोग दिन के हिसाब से और राशि के हिसाब से वस्त्र भी धारण करते हैं। चुनावी मौसम हो तो फिर किस नेता का क्या भविष्य रहेगा ये जानना भी चाहते हैं।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भविष्य को लेकर भी विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कुछ नेता भी काफी उत्सुक दिखाई देते हैं। कई जाने-माने ज्योतिषाचार्यों ने वर्तमान समय योगी आदित्यनाथ के लिए ठीक नहीं बताया है। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ का वर्तमान समय ठीक नहीं है लेकिन 16 अगस्त 2026 से योगी आदित्यनाथ की लाइफ का सुपर गोल्डन टाईम शुरू होने वाला है। ऐसा टाइम शुरू होगा कि लोग देखते रह जाएंगे।
विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ 2017, 2022 का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इतना ही नहीं जिन ज्योतिषाचार्यों ने योगी आदित्यनाथ की भविष्यवाणी की है उन्होंने मोदी जी का भी गोल्डन टाईम बताया हुआ है। जाने-माने एक ज्योतिषाचार्य ने ये तक कह दिया कि स्वतंत्र भारत के हिंदू राष्टï्र के प्रथम प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे। लेकिन फिलहाल उन्हें अभी संभलकर चलना होगा। उनके अनुसार 20 तक उनका गोल्डन टाईम रहेगा।
फिलहाल सितंबर तक एच, ए, बी, जी, जे, नामक अक्षरों वालों से वो सावधान रहे। सिंतबर के बाद भी वो एन, जी, जे, पी, बी नाम वाले अक्षरों से होशियार रहें। इन अक्षर वाले नाम ही वर्तमान में और सिंतबर के बाद उनके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। उनका कहना है कि सिंतबर तक योगी आदित्यनाथ और भी सावधानी के साथ आगे बढऩा चाहिए फिर उनकी लाइफ का सुपर गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा।