गाजियाबाद (युग करवट)। इस माह के अंत तक पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में थानेदारों की तबादला एक्सप्रैस इस माह के अंत तक रवाना हो सकती है। सूत्रों की माने तो इस तबादला एक्सपै्रस में एक दर्जन से अधिक एसएचओ, एसओज बैठने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस तबादला एक्सप्रैस में सिटी जोन व ट्रांस हिंडन जोन के चार-चार थानेदार और देहात जोन के आधा दर्जन थानेदारों के सवार होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस फेर बदल के दौरान ही जहां एसीपी स्तर के पांच पीपीएस अधिकारियों की सीट सुपर फास्ट एक्सप्रैस में रिजर्व हो चुकी है वहीं इस बदलाव के दौरान तीन आईपीएस को भी तबादला एक्सप्रैस में सीट मिल सकती है।