पुलिस महकमे में जोर शोर से चल रही है चर्चा
गाजियाबाद (युग करवट)। क्या पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव होने जा रहा है और क्या जल्द ही इस कमिश्नरेट के मुखिया यानि पुलिस आयुक्त के पद पर एडीजी रैंक के अधिकारी को पोस्ट किये जाने वाला है, ऐसे सवालों से भरी गर्म चर्चा आजकल पुलिस विभाग में चल रही है। इस चर्चा को उस समय और अधिक बल मिल गया कि जब एडीजी स्तर के कुछ ऐसे अधिकारी जिनकी ऊपर तक मजबूत पकड़ भी है, को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सीपी के पद पर काबिज होने की चेष्टïा करने की बात पता चली। चर्चा में तो यह बात भी निकलकर आ रही है कि इस कोशिश में दो कमिश्नरेट के मुखिया के पदो पर विराजमान एडीजी रैंक के अधिकारी व तीन अन्य जोन अथवा विंग्स में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के आईपीएस अफसर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सीपी की कुर्सी पाने की लालसा से अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस चर्चा में कितना दम है इसका उत्तर भी निकट भविष्य में छिपा हुआ है। लेकिन चर्चा में चल रही यह बात कि जल्द ही कई पुलिस कमिश्नरेटï के सिस्टम में बड़़ा बदलाव होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। चर्चा में तो यहां तक कहा जा रहा है कि इस बदलाव के दौरान पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम को आईजी स्तर के दो व डीआईजी स्तर के तीन और आईपीएस अफसर मिल सकते हैं।