नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कल मेरठ में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 172वीं बोर्ड बैठक होने जा रही है। दोपहर बाद होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण अध्यक्ष मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी करेंगे। तो वहीं जीडीए वीसी सहित विभाग के कई अधिकारी इसमें शिरकत करेंगे। इस बोर्ड बैठक में प्रमुख मुद्दे के रूप में राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित ऐरोसिटी थीम पर बनने वाली नई टाउनशिप होगी तो वहीं अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मसौदे को रखा जाएगा। जीडीए की गत बोर्ड बैठक फरवरी माह में आयोजित की गई थी। यह इस साल की यह दूसरी बोर्ड बैठक है। इस बोर्ड बैठक में 17 प्रस्तावों को रखा जाएगा। प्राधिकरण ने बैठक का एजेंडा तैयार किया है। जीडीए ने इसमें एयरोसिटी को विकसित करने के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी शामिल किया है। अधिकारी बताते हैं कि यह एयरोसिटी मोरटी, अटौर, मेवली अगरी की 200.2515 हेक्टयर जमीन पर बसाई जाएगी। इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा, जिसमें तीन विकल्प से जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया जाएगा। इसमें लैंड पूलिंग के जरिये भी एयरोसिटी बसाई जा सकती है। इसके अलावा किसानों से आपसी सहमति बनाते हुए जमीन लेना और जमीन का अधिग्रहण करना भी शामिल किया गया है। बोर्ड बैठक के दौरान जिस विकल्प पर सहमति बनेगी। उसी के जरिये जमीन ली जा सकती है। इसके अलावा हरनंदीपुरम के दूसरे चरण के लिए भोवापुर, मोरटा, शाहपुर निजमोरटा गांव की जमीन आपसी सहमति से लेने के प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा होगी।
इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
८ वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकास परमिट,फीस, भवन परमिट फीस और निरीक्षण फीस, प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृती की विभिन्न निर्धारित दर
८ अग्नि सुरक्षा के लिए प्राधिकरण द्वारा दमकल और आपात सेवा को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं जाने
८ निष्प्रयोज्य वाहनों के स्थान पर दो नग इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार लिए जाने
८ विभागीय कार्यो के लिए दो पुरानी बलेरो जीप के स्थान पर दो बलेरो जीप क्रय किए जाने
८ वर्कमेट महेशचंद वर्मा की पत्नी के इलाज में हुए खर्च को व्यय किए जाने के सम्बंध में
८ हरनंदीपुरम योजना में पहले चरण के साथ-साथ दूसरे चरण के लिए जमीन खरीद किए जाने के लिए वित्तीय सहमति
८ एरोसिटी थीम पर प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए तीन विकल्पों पर जमीन खरीद किए जाने
८ अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव ज्वाइंट या पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किए जाने के संबंध में
८ इंद्रप्रस्थ योजना में भूखण्डों तक पहुंच मार्ग का विस्तार करने
८ मधुबन बापूधाम योजना के तहत ग्रुप हाउसिंग व अन्य भूखण्डों को प्रभावी मॉडल भवन निर्माण एव अतिरिक्त क्रियाओं के लिए क्षेत्रफल को परिवर्तित करने
८ शाहपुर बम्हैटा की जमीन पर टाउनशिप विकसित किए जाने के लिए भू उपयोग को कृषि से आवासीय में परिवर्तित किए जाने
८ हाईटेक टाउनशिप सनसिटी का संशोधित डीपीआर के सम्बंध में प्रस्ताव रखे जाएंगे।