प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात शालीमार गार्डन थाने के एसएचओ अवधेश त्रिपाठी जब टीम के साथ डीएवी कट के पास चेकिंग कर रहे थे उसी समय पुलिस ने बाइक पर सवार दो बदमाशों को जांच के लिये रोकना चाहा। तक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जहां लुटेरों के अंतर्राज्जीय गैंग के एक स्नैचर के पैर में गोली मारकर दबोच लिया वहीं उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जिस बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया उसका नाम वरूण उर्फ शेरू उर्फ गिरगिट निवासी मकान संख्या २५०२ सैक्टर १२ सोनीपत हरियाणा है। जबकि उसके साथी का नाम मौहम्मद आमिर उर्फ खन्ना निवासी मकान नंबर २०२४ गली नंबर २३ न्यू मुस्तफाबाद दिल्ली है। श्री सिंह ने बताया कि ये बदमाश दिल्ली, यूपी व उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लूट, स्नेचिंग व चोरी की तीन दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लूटेरों के पास से सोने का पेंडल, तमंचा कारतूस व चोरी की बाईक बरामद हुई।