गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व सीडीओ अभिनव गोपाल का ट्रांसफर होने के बाद वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार सौरभ ने सीडीओ का कार्यभार संभाला। इससे पूर्व कुमार सौरभ जौनपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने नवनियुक्त कुमार सौरभ को नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुमार सौरभ ने कहा कि उन्हें डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ के साथ पुन: काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वह शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आहवाहन किया।