पूरे भारत में फैला हुआ है इस गंैग का नेटवर्क
गाजियाबाद (युग करवट)। एसएचओ नन्दग्राम उमेश कुमार सिंह की टीम ने एसटीएफ नोएडा यूनिट की मदïद से अंतर्राज्जीय स्तर पर चरस व अफीम जैसे मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गैंग के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने में सपलता प्राप्त की।
गिरफ्तार किये गये तस्कर के पास से लगभग एक करोड़ की चरस, प्योरीफाई किये गये गांजे, जएचसी ऑयल की खेप के अलावा नशीली ड्रग्स, चार मोबाइल, सत्रह चेकबुक, २८ एटीएम, के्रडिट कार्ड, कंप्यूटराइजड वेट मशीन, खुकरी व होंडा अकॉर्ड कार के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ तस्कर ने अपना नाम करन राजीव भाटिया निवासी १३९८ सैक्टर १५ फरीदाबाबाद हरियाणा हाल जी २३२ विंडसर पैराडाइज २ राजनगर एक्सटेंशन बताया। साथ करन राजीव भाटिया ने यह भी बताया कि वह और उसका गैंग मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिये हाइटैक तकनीकि का सहारा लेता था। वह व्हॉटï्स एप एंव व टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकॉस्ट चैनल व ग्रुप बनाकर युवकों व किशोरों को अपने जाल में फंसाता था। अब पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के अन्य सदस्यों को आईडेंटीफाई करने में लग गई है।