गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा की बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल के आवास पर सैकड़ों लोगों ने जीत की ख़ुशी में जश्न मना कर मिठाई बाँटकर जीत की ख़ुशी मनाई। अनिल अग्रवाल ने कहा यह परिणाम जनमानस के अटूट विश्वास, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास की राजनीति और सुशासन की विजय के प्रतीक हैं। इस अवसर पर अतुल जैन, देवेन्द्र हितकारी, गुलशन भामरी, वीके अग्रवाल, राहुल गोयल, अनिल सावरिया, ओमदत्त शर्मा एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।