गाजियाबाद (युग करवट)। बसपा नेता सोदान सिंह राष्टï्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ पार्टी के लाइनपार अध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी ने अपनी कमेटी भी घोषित की। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने हरेंद्र चौधरी को मनोनयन पत्र सौंपा।
सोदान सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष लाइनपार, दिनेश शर्मा महासचिव, सरला देवी सचिव, सूरजनाथ यादव सचिव,थान सिंह सचिव लाइनपार पद पर मनोनीत किया गया। रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू व रविन्द्र चौहान ने कमेटी पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र सौंपे। ओडी त्यागी ने सभी का स्वागत किया। युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक और उनकी टीम ने नए सदस्यों का परिवार में जुडऩे पर स्वागत किया।दकार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अमित त्यागी, राम कुमार पंवार, राहुल चौधरी, किशन राघव, भूपेन्द्र डबास, राजेन्द्र चन्देला, प्रदीप त्यागी, संजीव अरोड़ा, दीपमाला, दिनेश शर्मा, अमित चौधरी, मनोज कुमार, दीपा सिरोही, नीता कसाना, संजय बैंसला, अनीता राजपूत, शेर सिंह मौर्य, राजू गौतम, तुषार कौशिक, विवेक शर्मा, वाजिद तोमर आदि उपस्थित रहे।