गाजियाबाद (युग करवट)। भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाड़ा गांव में स्थित एक बंद पड़े मकान को चोरों ने उस समय निशाना बनाया कि जब परिवार रिश्तेदार की मौत की सूचना के बाद उसके यहां गया हुआ था। मकान के दो गेट पर लगे ताले तोडक़र हुई चोरी की इस वारदात में चोर लाखों के जेवरात, कैश व कीमती सामान समेत लगभग तीस लाख के माल पर हाथ साफ करके ले गये। चोरी का पता चलने पर मकान मालिक ने उक्त वारदात की सूचना पुलिस को दी। इस वारदात के संदर्भ में कुसुम ने बताया कि जब वो और उनकी देवरानी गमी में गये थे उसी समय चोरों ने उनका मकान खंगाल लिया। इस संदर्भ में एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस वारदाता का खुलासा कर देगी।