गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में वर्ष १९९८ में एसएसपी के रूप में तैनात रहे सुभाषचंद गुप्ता को कल नम आंखों के बीच हिंडन पर अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने श्रद्घांजलि अर्पित की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पारिवारिक मित्र डॉ. अनिल तोमर, रिटायर्ड डिप्टी एसपी ओमकारनाथ शर्मा, रिटायर डिप्टी एसपी धर्मेंद्र चौहान जो लंबे समय से परिवार से जुड़े थे। आरसी शर्मा, मोहन लाल, आरडी पाठक, संजय भारद्वाज, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, देवेंद्र चौधरी सहित कई पारिवारिक सदस्यों ने श्रद्घांजलि अर्पित की। सुभाषचंद गुप्ता उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जनपदों बतौर एसएसपी, डीआईजी के रूप में तैनात रहे। आईजी के रूप में वो रिटायर हुए।