गाजियाबाद (युग करवट)। सदन की बैठक के दौरान जब पार्षद अजय शर्मा अपनी बात कह रहे थे, तो पार्षद शीतल चौधरी ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उनके साथ अन्य पार्षदों ने भी राहुल गांधी मुर्दाबाद, अखिलेश यादव, पप्पू यादव मुर्दाबाद के नारे लगाएं। हालांकि इस दौरान विपक्ष के पार्षद चुप्पी साधे बैठे रहे। यहां तक की बिल पास न होने पर भी कई बार सांसदों ने शेम-शेम के नारे भी लगाएं।