गाजियाबाद (युग करवट)। निगम पार्षदों ने कार्यकारिणी बैठक कराने के लिए महापौर को पत्र सौंपा। पार्षदों ने अपने पत्र में कहा कि सदन व कार्यकारिणी की बैठक समय-समय पर न होने के कारण बजट पर कोई चर्चा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण सभी वार्डो में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसकी वजह से सभी पार्षदों को जनता का कड़ा विरोध सहना पड़ रहा है। पार्षदों ने पत्र में मांग की है कि जल्द से जल्द कार्यकारिणी की बैठक कराई जाए। इस पत्र पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूनम सिंह, राजीव शर्मा,नीरज गोयल, विनीत दत्त ने यह पत्र महापौर को सौंपा।