गाजियाबाद (युग करवट)। सोमवार को हुई निगम की कार्यकारिणी बैठक में निंदा प्रस्ताव रखा गया। हालांकि इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए सभी पार्षदों की उपस्थिति होनी चाहिए थी। लेकिन सदन में इस प्रस्ताव को लेकर महज 60 पार्षद ही पहुंचे। जिसमें दस पार्षद नामित थे, जो पहली बार सदन में मौजूद रहे। इन 60 पार्षदों में से 18 महिला पार्षद बैठक में शामिल हुई। मगर उसमें से भी दो पार्षद विपक्ष की थी यानि जिस नारी शक्ति अधिनियम को लेकर भाजपा सरकार विपक्ष पर मुखर है वहीं सदन में उसी पार्टी की महिला पार्षदों की उपस्थित निंदा प्रस्ताव के दौरान महज 15 थी। जबकि निगम में भाजपा महिला पार्षदों की संख्या 31 है। इनमें से कुल 15 भाजपा की पार्षद ही पहुंच सकी। वहीं सदन में पार्षदों की संख्या नामित को मिलाकर 110 थी, लेकिन बैठक में कुल 60 पार्षद ही पहुंचे।