गाजियाबाद (युग करवट)। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में पहली बार नामित पार्षद भी शामिल हुए। इस दौरान पार्षदों ने अपना परिचय दिया, किसी ने इसे क्लास रूम बताया तो किसी ने सपने के पूरे होना जैसा बताया। दो पार्षदों ने कविता और गीतों के माध्यम से अपनी बात रखीं। इस दौरान हंसी ठहाके भी खूब गूंजे।